search

Nitish Cabinet: बीजेपी ने 2 नाम तो कर दिए फाइनल, मंत्रिमंडल में और किसे मिलेगी जगह?

deltin33 2025-11-20 01:37:11 views 948
  



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने के उपरांत भाजपा ने अपने दोनो पुराने चेहरों पर भरोसा किया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को हुई पार्टी विधान मंडल दल की बैठक में फिर से सम्राट चौधरी को नेता एवं विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया। दोनों के नाम का प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ विधायक रामनारायण मंडल रखा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके उपरांत दोनों के नाम का समर्थन 11 विधायकों ने किया। इसमें प्रेम कुमार, राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेंद्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा एवं कृष्ण कुमार मंटू के नाम सम्मिलित हैं।

इस आधार पर यह संभावना प्रबल हो गई है कि मंत्रिमंडल के गठन में सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा क्रमश: उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे।

बिहार भाजपा के इतिहास में दिवंगत सुशील मोदी के उपरांत सम्राट एवं विजय ऐसे दूसरे एवं तीसरे नेता होंगे जो लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे।

वहीं, मंत्रिमंडल में भाजपा अनुभव, संगठनात्मक कौशल एवं वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पुराने चेहरों को प्राथमिकता दे सकती है। हालांकि, देर रात तक किसी विधायक को मंत्री पद पर शपथ लेने की सूचना नहीं दी गई।

विधान मंडल दल की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती सह पर्यवेक्षक के रूप में सम्मिलित हुईं।

वहीं, बैठक में भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी उपस्थित थे।
दोनो नेता विधानसभा सभा से

भाजपा ने विधान मंडल के नेता का चुनाव विधानसभा से किया है। इससे पहले सम्राट चौधरी विधान परिषद के सदस्य थे। वहीं, विजय सिन्हा विधानसभा के सदस्य थे। इससे भाजपा में एक और नेता के लिए विधान परिषद में नेता के रूप में अवसर सृजित होने की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अब राज्यसभा में लगेगा महागठबंधन को अगला झटका, तेजस्वी के लिए भी बुरी खबर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477256