नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट
November Bank Holidays : नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती समेत कई त्योहार आ रहे हैं। इन त्योहारों की वजह से अलग अलग राज्यों में अलग अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की लिस्ट देखकर आप भी जान सकते हैं कि आपके राज्य में बैंक कब बंद रहेंगे।
नवंबर के पहले दिन भारत के 2 राज्यों में बैंक बंद थे। कन्नड़ राज्योत्सव, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा जैसे स्थानीय त्योहारों की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए आपको यह जान लेना चाहिए कि आज बैंक बंद तो नहीं है।
हालांकि छुट्टी के दिन बैंकों की ब्रांच बंद रहती है। एटीएम से पैसों की निकासी की जा सकती है। ऑनलाइन बैंकिंंग भी छुट्टी के दिन चालू रहती है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, पहले, तीसरे और 5वें शनिवार बैंक चालू रहते हैं। सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। रविवार को बैंकों की छु्ट्टी रहती है।
| तारीख | दिन | छुट्टी | राज्य | | 1 नवंबर | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | कर्नाटक, उत्तराखंड | | 2 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर | | 5 नवंबर | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा | मध्यप्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड समेत कई राज्य | | 7 नवंबर | शुक्रवार | वांगला महोत्सव | मेघालय | | 8 नवंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | देशभर | | 9 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर | | 11 नवंबर | मंगलवार | ल्हाबाब दुचेन | सिक्किम | | 16 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर | | 22 नवंबर | शनिवार | चौथा शनिवार | देशभर | | 23 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर | | 30 नवंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | देशभर |
edited by : Nrapendra Gupta |