search

दमन स्थानीय निकाय चुनावों में जीत सुशासन का ...

deltin55 2025-11-19 17:55:29 views 1222
नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी जीत के लिए अच्छे प्रशासन को श्रेय देते हुए शनिवार को कहा कि यह पार्टी के सुशासन की जीत है और ये नतीजे पार्टी में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।
  भाजपा ने दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की।
  भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ भाजपा हर चुनाव को महत्वपूर्ण मानती है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। जनता पार्टी के सुशासन के कारण पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की जीत सुनिश्चित करती है। ’’
  उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे बताते हैं कि भाजपा में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
  दमन जिला पंचायत में भाजपा ने 16 में से 15 सीटें जीतीं और नगर परिषद में 15 में से 14 सीटें हासिल कीं। जबकि सरपंच की 16 सीटों में से 15 सीटें भाजपा की झोली में गईं।
  दीव में, भाजपा ने जिला पंचायत की सभी आठ सीटें जीत लीं। दादरा एवं नगर हवेली पंचायत की 26 में से 24 सीटें भाजपा के खाते में गईं। दादरा एवं नगर हवेली नगर परिषद की सभी 15 सीटें भी भाजपा के खाते में गईं।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
140975