search

अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, NIA ने किया गिरफ्तार; सामने आई पहली तस्वीर

Chikheang 2025-11-19 19:07:20 views 1272
  

अमेरिका से भारत लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अमेरिका से प्रत्यर्पित कर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया। उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर लाया गया। अनमोल के एयरपोर्ट पर उतरते ही NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों में बारी-बारी से कार्रवाई करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास भी अनमोल के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। 2023 में उसने दो व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर उनके घरों पर फायरिंग कराई थी।
कमजोर हुआ नेटवर्क

सूत्रों का कहना है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के ज्यादातर गुर्गों के पकड़े जाने के बाद उसका नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है। वहीं विरोधी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दुबई, कनाडा और अमेरिका में इनके अधिक शूटर सक्रिय माने जाते हैं।

कुछ समय पहले दुबई में पहली बार इन दोनों गैंगों के बीच गैंगवॉर देखने को मिला था, जहां गोदारा गिरोह ने लारेंस के एक सक्रिय शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके गले की तस्वीर शेयर कर गोदारा ने जिम्मेदारी भी ली थी और लारेंस गिरोह को खुली धमकी दी थी।
सता रहा था जान का खतरा

विदेशी धरती पर हुए इस गैंगवॉर के बाद गोदारा ग्रुप के बढ़ते प्रभाव ने अनमोल बिश्नोई की चिंता बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के कारण उसे अपनी जान पर मंडरा रहे डर का एहसास होने लगा था। इसी वजह से अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने सरेंडर करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब हो गईं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167824