search

Lucknow: लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में मथुरा से आए मां और बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, तबीयत बिगड़ी

deltin33 2025-11-19 18:37:55 views 1272
  

लखनऊ: सिविल अस्पताल में भर्ती मथुरा के मां और बेटे  



जागरण संवाददाता, लखनऊ: राजधानी के कालीदास मार्ग और विक्रमादित्य मार्ग को हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है। बुधवार को इसी हाई सिक्योरिटी जोन में मां और बेटे ने मथुरा के एक प्रकरण में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में अपनी जमीन पर एक व्यक्ति के कब्जा करने और स्थानीय प्रशासन पर सुनवाई न करने के आरोप लगाकर बुधवार काे लखनऊ में मां और बेटे ने जान देने का प्रयास किया है। मां और बेटे ने विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में भी लगातार जमीन पर कब्जा करने के कई मामले आते हैं, फिर भी जिलाें में इस समस्या पर शिकंजा कस नहीं रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475615