search

Pitra Dosh Ke Upay: इस दिन पीपल के पेड़ नीचे जलाएं दीपक, पितृ दोष की समस्या होगी दूर

deltin33 2025-11-19 17:50:49 views 1202
  

पीपल के पेड़ होता है पितरों का वास (Image Source: AI-Generated)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु महेश और पितरों का वास होता है। इस पेड़ की विधिपूर्वक उपासन करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी पितृ दोष (Pitra dosh upay in hindi) का सामना कर रहे हैं, तो पीपल (peepal tree upay) के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

(Image Source: AI-Generated)
किस दिन जलाएं दीपक

पीपल (peepal ke ped ke upay) के पेड़ की पूजा-अर्चना करने के लिए शनिवार और अमावस्या का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। क्योंकि इस पेड़ का संबंध शनिदेव से माना जाता है।
पितृ होगा दूर

अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार या अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम को दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से पितृ दोष दूर होता है और पूर्वजों की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

  

(Image Source: AI-Generated)
होगी आध्यात्मिक उन्नति

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और आध्यात्मिक उन्नति भी होती है।
धन में होगी वृद्धि

अगर आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं। इसके बाद परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही दरिद्रता की समस्या से छुटकारा मिलता है।
ऐसे करें पीपल के पेड़ की पूजा (Peepal Tree Puja Vidhi)

सुबह स्नान करने के बाद घर में पूजा-अर्चना करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद शनिवार को शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ की 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। फूल और प्रसाद समेत आदि चीजें चढ़ाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए देवी-देवताओं से कामना करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर, जीवन में हमेशा बनी रहेगी सुख-शांति

यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Deepak: वास्तु के अनुसार, क्या है पूजा में दीपक जलाने का सही तरीका

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475357