search

गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-19 16:37:28 views 662
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। नोनहरा पुलिस ने मंगलवार को निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर हबीबुल्लाह अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 13.400 किलो गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया। नोनहरा थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर हबीबुल्लाह अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक मुहम्मदाबाद की ओर से जंगीपुर की तरफ आती दिखाई दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया तो चालक बाइक को घुमाकर पीछे की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बाइक अचानक बंद हो गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ लिया और तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान बिहार प्रांत के ब्रह्मपुर गांव निवासी विकास गोस्वामी, श्याम बिहारी यादव व तीसरे ने वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा उपरवार निवासी सुनील उर्फ पिंटू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में पुल‍िस ने बाइक सीज की तो एएसपी सिटी के आवास पर पहुंचकर खुद को लगा ली आग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166988