search

मथुरा में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से दुष्कर्म: अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, आरोपित दे रहे धमकियां

LHC0088 2025-11-19 14:07:28 views 1237
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण, नौहझील। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने किशोरी के अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए हैं। आरोपित किशोरी पर घर से भागने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र, जांच शुरू

  


नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते दिनों उनकी बेटी को प्रिंस नामक युवक अपने घर ले गया, जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपित ने बेटी को डरा-धमका दिया। इससे उसने घर में कुछ नहीं बताया।

  
कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

  

आरोपित प्रिंस, उसका बड़ा भाई कुशल और पिता बेटी की ज्यादा उम्र कराने के लिए आधार कार्ड बनवाने को अलीगढ़ गए, लेकिन वहां कुछ काम नहीं हुआ। वापस आते समय आरोपित प्रिंस ने एक कमरे में फिर बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपित पिता व भाई बेटी पर प्रिंस के साथ भागने का दबाव बना रहे हैं। दो दिन पूर्व बेटी ने मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164810