search

ई-गेमिंग कंपनियों की मुश्किलें बढ़ीं, देश में कई जगह ईडी ने की छापेमारी

Chikheang 2025-11-19 01:37:27 views 1264
  

ई-गेमिंग कंपनियां ईडी के निशाने पर



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : ई-गेम खेलने वालों को चूना लगाने वाली ई-गेमिंग कंपनियों पर ईडी का शिकंजा कस गया है। इस मामले में ईडी ने दो ई-गेमिंग कंपनियों विंजो और गेम्जक्राफ्ट से जुड़े दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु स्थिति ठिकानों पर छापा मारा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईडी के अनुसार, दोनों कंपनियां एल्गोरिद्म में बदलाव कर ई-गेम खेलने वालों को चूना लगाती थीं। इसके साथ ही उससे हुई कमाई को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेज देती थीं। ईडी इस मामले की मनीलांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत जांच कर रही है।
11 स्थान पर छापा

ईडी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिन 11 स्थानों पर छापा मारा गया है, उनमें से पांच बेंगलुरु, चार दिल्ली और दो गुरुग्राम में हैं। इनमें कंपनियों के कारपोरेटऑफिस के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), चीफ ऑपरेशनलऑफिसर (सीओओ) और चीफ फाइनेंस आफिसर (सीएफओ) के आवास भी शामिल हैं। इन कंपनियों के खिलाफ एल्गोरिद्म में बदलाव कर ई-गेम खेलने वालों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में बेंगलुरु पुलिस पहले से एफआइआर दर्ज कर जांच कर रही है।
ई-वैलेट का भी खुलासा

छापेमारी के दौरान अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों के साथ ही ईडी को ई-वैलेट का भी पता चला है, जिसका इस्तेमाल बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी विदेश भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ध्यान देने की बात है कि भारत सरकार पिछले दिनों ई-गेमिंग पर पूरी तरह से प्रबंध लगा चुकी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163440