search

मोगा में जमीनी विवाद में मारपीट, 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

deltin33 2025-11-18 20:12:58 views 820
  

मोगा में जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है।  



संवाद सहयोगी, मोगा। जिले के गांव कोटला रायका में दो भाईयों में चल रहे एक जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों से मारपीट करके खेतों में बिजाई कर रहे गेहूं की फसल नष्ट करने के मामले थाना बाघापुराना की पुलिस द्वारा में 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह निवासी गांव जीता सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि वह 14-11-2025 को जसकरण सिंह निवासी कोटला रायका के साथ उसके खेत में ट्रैक्टर के साथ गेहूं की बिजाई करवा रहा था।

जसकरण सिंह ट्रैक्टर चला रहा था। जसकरण सिंह का दोस्त जगरूप सिंह निवासी गांव चन्नूवाला उसके साथ बैठा हुआ था , वह गेंहू की बिजाई वाली मशीन के पीछे-पीछे जा रहा था तो जसवीर सिंह , संतोख सिंह , राजविंदर सिंह निवासी कोटला रायका अपने सात अज्ञात साथियों के साथ मिलकर आए और उन्होंने उसकी, जसकरण सिंह की मारपीट की तथा धमकियां दी और ट्रैक्टर से बिजाई की गेहूं की फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

उनको इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गुरमीत सिंह ने कहा कि जसवीर सिंह तथा जसकरण सिंह दोनों सगे भाई है तथा दोनों का जमीनी विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया है। जांच अधिकारी सहायक ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच उपरांत उक्त सभी लोगों के खिलाफ थाना बाघापुराना में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473483