search

ट्रेन में चढ़ा दिया बेटा, खुद चढ़ने से रह गई महिला, जीआरपी ने दोनों को मिलाया

Chikheang 2025-11-18 19:06:57 views 1123
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खुर्जा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक महिला यात्री ने प्रयागराज जाने के लिए अपने बेटे और सामान को ट्रेन में चढ़ा दिया। भीड़ अधिक होने के चलते खुद नहीं चढ़ सकी। इस बीच ट्रेन चल दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खुर्जा से अलीगढ़ जंक्शन पर इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। तत्काल अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने ट्रेन में सवार बच्चे और सामान को उतार लिया। इसके बाद परिजन को सूचना दी।

महिला के अलीगढ़ जंक्शन आने पर बच्चे एवं सामान को सुपुर्द किया। जीआरपी के अनुसार टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक गौरव वर्मा थाना अलीगढ़ जंक्शन, मुख्य आरक्षी मंजू, कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल थे। बता दें कि प्रयागराज के हांडिया क्षेत्र के सादरेपुर निवासी कालीचरण की पत्नी बेटे के साथ प्रयागराज जा रही थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166620