search

जम्मू के कासिम नगर में युवक ने की आत्महत्या, रेस्टोरेंट में करता था काम

LHC0088 2025-11-18 18:07:08 views 1251
  

कासिम नगर में कमरे में फंदे से लटका मिला शव। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जम्मू। बख्शी नगर थाना क्षेत्र कासिम नगर में रह रहे 19 वर्षीय युवक शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक महादेव मूल रूप से रानी गंज, बिहार का रहने वाला था। वह बीते कुछ समय से बख्शी नगर के एक रेस्टोरेंट में सहायक का काम कर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कासिम नगर इलाके में किराये के कमरे में रह रहे एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। वह कमरे में कुछ रिश्तेदारों के साथ रहता था।

पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165176