search

प्रेमिका ने हंगामा कर रुकवा दी प्रेमी की शादी, बिना दुल्हन खाली हाथ लौटा दूल्हा

LHC0088 2025-11-18 17:38:04 views 1103
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। निकाह से पहले गाजियाबाद की प्रेमिका ने पहुंचकर हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी थी। दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शादी में हुए खर्च के छह लाख रूपये और दहेज में गया हुआ सभी सामान वापस लेकर मामला निपट गया है। समझौता होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव से सोमवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में बरात आई थी। बरात के खाना खाने के बाद निकाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई और हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी थी। प्रेमिका ने बताया कि उसकी वर्ष 2015 में शादी हुई थी।

शादी के बाद रिश्तेदार युवक ने आना-जाना शुरू कर दिया और पति को छोड़कर अपने साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। छह साल बाद शादी से मना करके दूसरी जगह शादी कर रहा है। प्रेमिका के हंगामा के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से हाथ खड़े कर लिए और कहा कि उन्हें गुमराह किया गया है।

समझौता होने के बाद सामान वापस और शादी में खर्च की धनराशि लेकर मामला निपट गया है। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161199