search

संभल: खेत में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

LHC0088 2025-11-18 17:37:52 views 1257
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, संभल: नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड स्थित चंदावली इंटर कॉलेज के नजदीक 38 वर्षीय मजदूर का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शव की शिनाख्त हयात नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर सराय निवासी राहुल पुत्र सोमपाल के रूप में हुई। बताते हैं कि राहुल दीपावली से पहले ऋषिकेश में मजदूरी करने गया था। उसके बाद से वह घर नहीं आया था।

मंगलवार की सुबह उसका शव गांव चंदावली में इंटर कॉलेज के नजदीक खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी के मुताबिक उसकी बहन भी गांव चंदावली में रहती है। उसने ही शव की शिनाख्त की।

थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान का कहना है शव की शिनाख्त हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161379