search

पत्नी से विवाद के दो माह बाद युवक ने घर में लगाई फांसी, आत्महत्या से इलाके में सनसनी

LHC0088 2025-11-18 16:37:38 views 598
  

घर में लगाई फांसी



जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बापू नगर में रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक पिंकू कुमार ने अपने घर में आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई।  

लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और फंदे से लटकते शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकू विक्रय प्रतिनिधि के रूप में काम करता था।  

घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि पिंकू कुमार बापू नगर में एक किराए के मकान में रहता था। वहां यहां अकेले रहा करता था, जबकि उसका पूरा परिवार बिहार के जमुई के रतनपुर गांव में रहता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पुलिस ने शव को उतारा

सुबह जब पिंकू घर से बाहर नहीं आया तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने वेंटिलेटर से देखा कि पिंकू पंखे में रस्सी के सहारे लटका हुआ है। मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर के दरवाजा को तोड़स और अंदर प्रवेश कर शव को उतारा।  

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस की मानें तो पिंकू कुमार का अपनी पत्नी से दो माह पूर्व झगड़ा हुआ था। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी उसके साथ नही रहती थी। पिंकू कुमार के दो बच्चे भी है। पिंकू कुमार छह माह से मकान मालिक राजू यादव के घर पर किरायेदार के तौर पर रहता था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161460