search

महंगे Gold और ट्रंप टैरिफ ने बढ़ाया भारत का व्यापार घाटा, अक्टूबर में बना नया रिकॉर्ड; निर्यात में आई कमी

Chikheang 2025-11-18 15:07:39 views 1245
  

भारत के व्यापार घाटे में दर्ज की गयी बढ़ोतरी



आईएएनएस, नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में भारत का वस्तु व्यापार घाटा (Goods Trade Deficit) 41.68 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
ऐसा अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते निर्यात में आई 12 फीसदी की गिरावट और सोने के आयात बिल में बढ़ोतरी के कारण हुआ।
दरअसल कीमतों में तेजी के चलते सोने का आयात 14.72 अरब डॉलर के पर पहुंच गया, जो कि पिछले साल समान महीने में 4.92 अरब डॉलर था। बता दें कि सितंबर में भारत का व्यापार घाटा 32.15 अरब डॉलर और अक्टूबर 2024 में 26.2 अरब डॉलर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
अप्रैल से अक्टूबर तक का निर्यात

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक की अवधि में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 4.84 प्रतिशत बढ़कर 491.80 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो कि एक वर्ष पहले की इसी अवधि में 469.11 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।
वहीं अप्रैल से अक्टूबर तक वस्तुओं का कुल निर्यात बढ़कर 254.25 अरब डॉलर हो गया, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 252.66 अरब डॉलर से 0.63 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।
नॉन-पेट्रोलियम निर्यात कितना रहा

इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक की अवधि में नॉन-पेट्रोलियम निर्यात 219.90 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि के 211.60 अरब डॉलर की तुलना में 3.92 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह, अप्रैल से अक्टूबर तक की अवधि में नॉन-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात भी 203.40 अरब डॉलर दर्ज किया गया है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 194.41 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।
समद्री उत्पादों का निर्यात

मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष अक्टूबर में इलेक्ट्रॉनिक सामान, काजू, मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद, समुद्री उत्पाद, अन्य अनाज और कॉफी के निर्यात में बीते वर्ष की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
बीते महीने अक्टूबर में इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वहीं, मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद के निर्यात में 30.87 प्रतिशत तक की वृद्धि रही। समद्री उत्पादों का निर्यात 11.08 प्रतिशत बढ़ा और कॉफी के निर्यात में 10.91 प्रतिशत की वृद्धि रही।

ये भी पढ़ें - आपके पास भी हैं Tata Motors के शेयर? सेंसेक्स से बाहर हो सकती है कंपनी; ये एयरलाइन है नई दावेदार


सेवा निर्यात कितना रहा

केंद्र के अनुसार, इस वर्ष अक्टूबर के लिए भारत का वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 72.89 अरब डॉलर होने का अनुमान है। वहीं, वस्तुओं और सेवाओं का कुल आयात 94.70 अरब डॉलर होने का अनुमान है। अक्टूबर 2025 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 34.38 अरब डॉलर रहा और वस्तुओं का आयात 76.06 अरब डॉलर था।
इसी तरह, बीते महीने अक्टूबर में सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 38.52 अरब डॉलर रहा और सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 18.64 अरब डॉलर रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163383