search

धर्म छिपाकर महिला से दोस्ती और फिर बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो... अब पीड़िता ने सोशल मीडिया पर बयां की दास्तां

LHC0088 2025-11-18 13:37:18 views 1262
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पति के जेल जाने के बाद मुस्लिम युवक ने महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला को आरोपित ने किराये पर फ्लैट भी दिलाया। महिला का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने अब मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव गृह समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला का कहना है कि उनका पति एक मामले में जेल चला गया। इसके बाद एक मुस्लिम युवक ने अपने को हिंदू बता कर उनसे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उन्हें शालीमार गार्डन में एक फ्लैट किराये पर दिलाया।

मकान मालिक को आरोपित ने उनका पति बताया। आरोप है कि जुलाई 2025 को वह फ्लैट पर आया और शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित उनके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि वह गर्भवती हुई तो आरोपित ने दवा खिलाकर उनका गर्भपात भी कराया। आरोपित खोड़ा में रहता है और इस घटना में उसकी बहन ने भी साथ दिया। अब वह लगातार उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रही है।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत शालीमार गार्डन थाने में की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। वह कई दिनों से थाने और चौकी के चक्कर काट रही है। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सोमवार को महिला का एक वीडियो और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161274