search

इंडिगो एयरलाइंस ने दी यात्रियों को अच्छी खबर: आगरा से इन शहरों के लिए बढ़ाई उड़ानें

Chikheang 2025-11-18 13:37:15 views 1258
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। इस साल नए विंटर सीजन में खेरिया एयरपोर्ट को नई फ्लाइट नहीं मिलने जा रही है। वर्ष 2026 में लखनऊ, सूरत, कोलकाता की फ्लाइट मिलने के आसार हैं। नई फ्लाइट मिलने से पहले ही अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद शहरों की फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी यात्रियों की बढ़ोतरी के चलते की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक ही दिन में इंडिगो कंपनी द्वारा एक ही शहर के लिए चार से छह फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी माह से हो रही है। वहीं एयरपोर्ट परिसर में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह कार्य अगले साल तक पूरा होगा।
डेढ़ साल पहले थी सात शहरों में फ्लाइट


डेढ़ साल पूर्व आगरा से सात शहरों की फ्लाइट थी। इस साल इनकी संख्या घटकर चार रह गई है। इसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई शामिल हैं। अहमदाबाद और बेंगलुरु फ्लाइट को भरपूर यात्री मिले रहे थे। जिस दिन से इन फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ है। उस दिन से लेकर 17 नवंबर तक इन फ्लाइट की 98 प्रतिशत सीट फुल रहती हैं।

  
इस विंटर सीजन में बदलाव

  

  • इस विंटर सीजन में बदलाव आया है। अब मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट की 97 प्रतिशत सीट फुल हैं। अहमदाबाद के लिए 25, 27, 29 नवंबर को चार-चार फ्लाइट हैं। किराया 6,739 से 11,140 रुपये प्रति यात्री है। किराये में और भी बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक, तीन व पांच दिसंबर को दो फ्लाइट हैं। किराया 11,950 से लेकर 16,041 रुपये प्रति यात्री है।
  • दो दिसंबर को पांच फ्लाइट व चार और छह दिसंबर को 6 फ्लाइट का रूट मैप जारी किया गया है, जिसका किराया 6,068 से लेकर 11,507 रुपये तय किया गया है। 23 नवंबर को मुंबई के लिए चार फ्लाइट हैं। किराया 18,073 से लेकर 24,853 रुपये है।
  • 11 दिसंबर को 8 फ्लाइट, 12 दिसंबर को 4, 15 दिसंबर को तीन और 16 दिसंबर को 7 फ्लाइट उपलब्ध हैं। जिसका किराया 5,982 से लेकर 10,695 रुपये है।
  • बेंगलुरु के लिए 23, 24 व 26 नवंबर को 4 फ्लाइट हैं। किराया 12,576 से लेकर 15,214 रुपये है। हैदराबाद के लिए 23, 24 व 26 नवंबर को 2 फ्लाइट हैं। किराया 13,408 से 16,461 रुपये है। 25 नवंबर को 5 फ्लाइट हैं। किराया 6,464 से लेकर 11,044 रुपये है।
  • 13, 16 और 18 दिसंबर को 6 फ्लाइट का मैप जारी किया है। किराया 5,700 से 11,246 रुपये प्रति यात्री है।


  

इंडिगो कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए संबंधित शहरों के लिए फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163140