Bihar Weather Update: दशहरा मेला घूमने से पहले छाता रखें तैयार, बिहार के कई जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट_deltin51

cy520520 2025-10-1 15:06:09 views 1265
  दो अक्टूबर से प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी





जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बुधवार से निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। दो अक्टूबर को अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इनके प्रभाव प्रदेश में दो अक्टूबर से सात अक्टूबर प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दशहरा के मौके पर राजधानी सहित अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी के आसार है। अति भारी वर्षा के बाद नेपाल की तराई वाले इलाकों के नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।


पटना सहित कई भागों में बादल छाए रहने की संभावना

बुधवार को पटना सहित अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ नमी युक्त पुरवा हवा के कारण लोग उमस भरी गर्मी से दिन-रात परेशान रहेंगे। मंगलवार को सामान्य से अधिक तापमान होने व नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बना रहा।shimla-state,mausam,Himachal Pradesh mausam,weather forecast,rain alert,thunderstorm warning,Himachal Pradesh weather,Mausam vibhag,Kangra rain,Bilaspur rainfall,Shimla weather,monsoon update,Himachal Pradesh news   

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर में 7.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के चकाई में 3.8 मिमी, सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में 2.8 मिमी, खगड़िया में एक मिमी एवं समस्तीपुर के पूसा में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।



पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस एवं 38.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)





    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   पटना
   35.0
   29.1
   
   
   गयाजी
   35.2
   26.5
   
   
   भागलपुर
   34.6
   27.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   33.4
   27.7
   

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com