search

आजमगढ़ में ट्रक ने पांच वर्षीय बच्चे को रौंदा, बाइक पर नाना व मां के साथ लौट रहा था घर

cy520520 2025-11-17 23:09:14 views 1218
  

हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय बच्चे उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार के छा्ऊ मोड़ पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय बच्चे उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं उसकी मां फातिमा और बाइक चला रहे नाना अयूब गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मो. ताहिर मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया गांव निवासी फातमा अपने पांच वर्षीय बच्चे उस्मान को लेकर एक दिन पहले फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव मायके गई हुई थी। सोमवार को फातिमा अपने पिता अयूब के साथ बच्चे को लेकर वापस लौट रही थी।

रास्ते में छाऊ मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही उस्मान फातिमा के गोद से छटकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। वहीं फातिमा और अयूब दूसरी तरफ जा गिरे। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं अयूब और फातिमा घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चालक को ट्रक सहित पकड़कर थाने ले आई हैं। मौत की खबर मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652