संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। झिरका शहर में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है बंदरों के आतंक से शहरवासी पूरी तरह से परेशान हैं। लोगों पर हमला कर बंदर आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति पर हमला कर उनको घायल कर चुके हैं। शहर के वार्ड़ पांच एवं चार में दो युवकों पर बंदरों ने हमला कर उनको घायल कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नगरपालिका प्रशासन द्वारा बंदरों को पकड़वाने का अभियान चलाने के बावजूद भी शहर में बंदरों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहरवासियों ने उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी से मांग की है कि वे नगरपालिका के अधिकारियों को आदेश देकर बंदरों को पकड़वाने का अभियान और अधिक तेजी से चलवाएं तथा यदि कोई बाहरी व्यक्ति अरावली में बंदरों को छोड़ता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाएं ताकि शहरवासी सुरक्षित रह सकें।
बता दें फिरोजपुर झिरका शहर में दिन प्रतिदिन बंदरों की संख्या निरंतर बढ़ रही हैं। घर में रखे सामान को बंदर उठाकर ले जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि घरों के आगे रास्तों पर बंदर झुंड़ बनाकर बैठ जाते हैं जिससे लोगों का घरों में से बाहर निकलना दूभर हो जाता है। लोगों ने अपने घरों की छतों पर चढ़ना बंद किया हुआ है। अधिकांश लोगों ने बंदरों के खौफ की वजह से अपने घरों की बालकनी में स्टील या फिर लोहे की ग्रिल लगवाई हुई है।
मौका मिलते ही बंदर अचानक से लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं। शहर के वार्ड़ चार का दीपक बंसल दो दिन अपने घर से दुकान पर जा रहा था अचानक बंदरों का झुंड़ आया और उन्होंने दीपक पर हमला कर इस काठ लिया और यह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह से शहर के वाार्ड पांच का विनोद 15 नवंबर शनिवार को शाम को अपने घर जा रहा था बंदरों ने हमलाकर उसे काटकर घायल कर दिया। दोनों ही उपचाराधीन हैं।
नगरपालिका प्रशासन ने पिछले दो महीने में पड़वाए 450 बंदर
नगरपालिका प्रशासन ने शहर में से बंदरों को पकड़वाने का अभियान चलाया हुआ है। नगरपालिका के सूत्रों के अनुसार पिछले दो महीनों में नपा प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में से लगभग 450 बंदरों के पकड़वाकर राजस्थान के वन्य क्षेत्र सिरिस्का में छुड़वाया है।
प्रदेश के हांसी, हिसार, पटौदी, हथीन, मानेसर सहित कई क्षेत्रों से अधिकारी बंदरों को पकड़वाकर फिरोजपुर झिरका- तिजारा रोड पर स्थित अरावली की वादियों में छोड़ रहे हैं। वहां से ये बंदर शहर में आ जाते हैं। इसीलिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा बंदरों को पकड़वाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बावजूद भी बंदरों की संख्या कम रहीं हो रही है।
शहर में से बंदरों को पकड़वाने का अभियान नगरपालिका का जारी है। लेकिन प्रदेश के कई क्षेत्रों से बंदरों को पकड़वाकर अधिकारी फिरोजपुर झिरका- तिजारा रोड पर छुड़वा रहे हैं। यदि अब किसी ने बंदरों को तिजारा रोड पर स्थित अरावली पहाडिय़ों में छोड़ा तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - लक्ष्मीनारायण, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका |