deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Darbhanga News : बहादुरपुर विधानसभा में अनोखा रिकार्ड, मदन सहनी की विजय की ताकत बनी ओझौल

deltin33 2025-11-17 22:07:06 views 609

  

मदन सहनी की यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



विनय कुमार, दरभंगा । बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी जीत और हार के कारणों को लेकर मंथन कर रहें है। हारे हुए प्रत्याशी बूथ वार और पंचायत बार अपने मतों का आंकलन कर रहें है, तो जीतने वाले प्रत्याशी का किस बूथ पर प्रदर्शन बेहतर रहा और किस पंचायत में कमजोर रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी गणना करने में जुटे हुए हैं। बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र बहादुरपुर प्रखंड के सभी 23 पंचायतों और हनुमाननगर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों को मिलाकर बनाया गया है। कुल 37 पंचायतों को मिलाकर विधानसभा क्षेत्र बनाया गया है।

वर्ष 2025 के विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री सह जदयू के प्रत्याशी मदन सहनी को सर्वाधिक मत अपनी पंचायत खराजपुर नहीं ओझौल पंचायत से प्राप्त हुए जो उनकी जीत का आधार बना।

बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर, ओझौल, सिमरानेहालपुर, जलवार, हरिपट्टी, टीकापट्टी देकुली, कुशौथर, डरहार, बिउनी अंदामा, मेकना बेदा, उघरा, रामभद्रपुर और खैरा पंचायत में बढ़त बनाई।

वहीं राजद के प्रत्याशी भोला यादव तारालाही, मनियारी, दिलावरपुर,वाजितपुर, पिड़री, बरूआरा, टीकापट्टी देकुली, प्रेमजीवर, बहादुरपुर देकुली, बसतपुर और उघरा महापरा में बढ़त बनाया। हनुमाननगर के 14 पंचायतों की बात करें तो मंत्री ने पटौरी, गोढ़ैला, रामपुरडीह, गोढियारी, पंचौभ, गोदाईपट्टी, रूपौली, डीहलाही, सिनुआरा और थलवारा में बढ़त बनाई।

वहीं राजद प्रत्याशी अरैला, मोरो, नरसारा और नेयाम छतौना में आगे रहें। जदयू प्रत्याशी मदन सहनी को बहादुरपुर प्रखंड के 13 पंचायातों से 7319 मतों की बढ़त और हनुमाननगर प्रखंड के 10 पंचायतों से 4749 मतों की बढ़त रही। राजद के भोला यादव को बहादुरपुर से 53442 और हनुमाननगर से 30429 मत प्राप्त हुए।

जदयू के मदन सहनी कुल 96300 और राजद प्रत्याशी भोला यादव को 84289 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी मदन सहनी 12011 मतों से विजयी हुए।
पंचायतवार एक नजर आंकडों पर


मदन सहनी (जदयू) - भोला यादव (राजद)

  • खराजपुर- 3970- 2123
  • तारालाही- 2968- 4338
  • ओझौल- 4277- 2369
  • सिमरानेहालपुर- 3816- 2021
  • जलवार- 2473- 1938
  • मनियारी- 2381- 2434
  • दिलावरपुर- 2629- 4027
  • वाजितपुर- 2598- 3862
  • हरिपट्टी- 3010- 1088
  • पिड़री- 1609- 3005
  • बरूआरा- 2907- 3105
  • टिकापट्टी देकुली- 2735- 2614
  • कुशौथर- 1925- 720
  • प्रेमजीवर- 1451- 2431
  • डरहार- 2465- 1347
  • बहादुरपुर देकुली- 2957- 3159
  • बसतपुर- 2150- 2589
  • बिउनी अंदामा- 2544- 1777
  • मेकना बेदा- 3143- 2312
  • उघरा महापारा- 1751- 3056
  • उघरा- 2343- 1354
  • रामभद्रपुर- 2152- 1021
  • खैरा- 2507- 752
  • अरैला- 2505- 3341
  • मोरो- 2052- 3857
  • पटौरी- 2841- 806
  • गोढ़ैला- 1698- 1613
  • रामपुरडीह- 2553- 999
  • गोढ़ियारी- 4073- 2906
  • पंचोभ- 2739- 1263
  • गोदाईपट्टी- 2246- 2014
  • रूपौली- 2626- 1735
  • डिहलाही- 3140- 2418
  • नरसारा- 1390- 2621
  • नेयाम छतौना- 1779- 4640
  • सिनुआरा- 2889- 501
  • थलवाड़ा- 2657- 1725
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1110K

Credits

administrator

Credits
115457