search

एक बार जरूर घूमें बिहार की ये खूबसूरत जगहें, इतिहास और संस्कृति का दिखता है अनोखा संगम

deltin33 2025-11-17 21:56:39 views 1151
  

क्या आप गए हैं इन जगहों पर घूमने? (Picture Courtesy: Instagram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक बड़ा हिस्सा बिहार की धरती पर बसता है। इतिहास, अध्यात्म, कला और ज्ञान, इन चारों का अनोखा संगम इस राज्य को खास बनाता है। यहां ऐसी कई जगहें हैं, जो न सिर्फ भारतीय इतिहास की धरोहर हैं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान रखती हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर आप ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां संस्कृति और इतिहास दोनों मिलकर एक गहरी कहानी कहें, तो बिहार आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
महाबोधि मंदिर

बिहार की सबसे मशहूर UNESCO साइट्स में से एक है महाबोधि मंदिर। यह वही पवित्र जगह है, जहां गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। ग्रेनाइट और पत्थरों से बना यह भव्य मंदिर बौद्ध धर्म का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर में स्थित बोधिवृक्ष, शांत वातावरण और सुंदर वास्तुकला यहां आने वाले हर व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराते हैं। दुनिया भर से हजारों पर्यटक और बौद्ध भिक्षु यहां ध्यान, प्रार्थना और आध्यात्मिक यात्रा के लिए आते हैं।

  

(Picture Courtesy: Instagram)
नालंदा महाविहार

नालंदा नाम लेते ही दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की छवि आंखों में उतर आती है। नालंदा महाविहार के अवशेष बिहार की बौद्धिक विरासत का प्रमाण हैं। 5वीं सदी में शुरू हुआ यह शिक्षण संस्थान एशिया भर के विद्वानों का केंद्र था। यहां हजारों विद्यार्थी दर्शन, गणित, खगोलशास्त्र, चिकित्सा और धर्म की पढ़ाई करते थे। आज यहां के विशाल खंडहर उस समय की अद्भुत वास्तुकला और शिक्षा प्रणाली की कहानी बयान करते हैं।  

  

(Picture Courtesy: Instagram)
विक्रमशिला महाविहार

बौद्ध शिक्षा और संस्कृति का एक और अहम केंद्र था विक्रमशिला, जिसे पाल साम्राज्य के धर्मपाल ने स्थापित किया था। यह विश्वविद्यालय तांत्रिक बौद्ध धर्म का मुख्य केंद्र था और यहां‌ से कई विद्वान तिब्बत और अन्य देशों में शिक्षा देने जाते थे। आज इसके पुरातात्विक अवशेष अपनी अनोखी संरचना, स्तूपों और भव्य इमारतों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आप बौद्ध इतिहास में रुचि रखते हैं, तो यह स्थान आपको अनूठा अनुभव देगा।

  

(Picture Courtesy: Instagram)

ये जगहें बिहार सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के विकास की कहानी भी अपनी गोद में समेटे हुए है। अगर आप इतिहास, ज्ञान और अध्यात्म से भरपूर एक शांत और आध्यात्मिक जगह घूमना चाहते हैं, तो बिहार की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। यहां आपको एक अनोखी शांति का अनुभव होगा। साथ ही, इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगहें किसी जन्नत से कम नहीं हैं।  
यह भी पढ़ें- बिहार की थाली के नायाब रत्न: GI-टैग की मुहर वाले 7 फूड्स, जो हैं \“लिट्टी-चोखा\“ से भी ज्यादा खास
यह भी पढ़ें- अब बीच या पहाड़ नहीं, इन धार्मिक जगहों पर भी जाना पसंद कर रहे हैं मिलेनियल्स और Gen-Z
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472028