search

इन दो राशियों के लिए शुभ होता है पन्ना, पहनने से मिलते हैं कई लाभ

Chikheang 2025-11-17 21:56:37 views 1238
  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुध देव की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही हर परेशानी से मुक्ति मिलती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिष कुंडली में बुध ग्रह (Mercury gemstone) मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा और पन्ना रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। पन्ना धारण करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। साथ ही बुध देव की कृपा साधक पर बरसती है। पन्ना रत्न दो राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली होता है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-
कब पहनना चाहिए पन्ना? (emerald gemstone benefits)

पन्ना पहनने या धारण करने के लिए बुधवार का दिन उत्तम माना जाता है। इसके लिए अपने निकटतम ज्योतिष या प्रकांड पंडित से सलाह लेकर बुधवार के दिन पन्ना धारण कर सकते हैं। इस दिन स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय गंगाजल से धोकर धारण करें। पन्ना छोटी उंगली में धारण करना चाहिए। इसे स्वर्ण या चांदी में जड़ित कर धारण कर सकते हैं।
इन राशियों के लिए है लकी (zodiac signs emerald)

  

मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। कन्या राशि वालों को बुध देव शुभ फल देते हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि वालों को हमेशा शुभ फल देते हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातक सफल कारोबारी बनते हैं।
कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा है। वहीं, मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा है। इन दोनों राशि के जातकों के लिए शुभ रत्न पन्ना है। पन्ना धारण करने से इन दोनों राशि के जातकों को जीवन में विशेष लाभ होता है।
पन्ना के फायदे

ज्योतिषियों की मानें तो मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए पन्ना फायदेमंद होता है। पन्ना रत्न धारण करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिरता आती है और धन में वृद्धि होती है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है। साथ ही कारोबार में विशेष सफलता मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो कारोबार की चाल बदल जाती है। ये चाल सकारात्मक होती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- इन 2 राशियों के लिए लकी होता है पुखराज, पहनने से आर्थिक तंगी होती है दूर और शुरू हो जाते हैं अच्छे दिन

एक क्लिक पर पाएं अपने करियर, बिजनेस और तकदीर की पूरी जानकारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162844