search

अखिलेश संभालें कमान... बिहार में महागठबंधन की हार के बाद बैकफुट पर इंडी गठबंधन, विपक्षी नेता ने उठाई आवाज

cy520520 2025-11-17 19:37:06 views 1103
  

अखिलेश को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व मिले। फाइल फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि अखिलेश यादव को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी देश के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक राज्यों में से एक, उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। पिछले साल हुए आम चुनाव में 80 में से 37 लोकसभा सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के बाद लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है।

लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा है कि अगर बिहार में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाते तो महागठबंधन सरकार बना लेता। अखिलेश यादव ने बार-बार बैलेट पेपर से मतदान की वकालत की है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस की हार के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा

उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करना चाहिए। बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के मद्देनजर ऐसा बयान काफी अहम माना जा रहा है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी, जिसने 2020 के बिहार चुनावों में 19 सीटें जीती थीं, इस बार सिर्फ छह सीटें ही जीत पाई। यह तब हुआ जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले कई रैलियां कीं।

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 25 सीटें जीतीं, जो 2020 की तुलना में 50 कम हैं। एनडीए ने बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की। चुनाव दर चुनाव कांग्रेस के खराब प्रदर्शन ने इंडिया गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठने लगी है।
इससे पहले ममता के नाम की भी हुई थी चर्चा

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने भी सुझाव दिया था कि TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी ममता को इंडिया ब्लॉक का प्रमुख बनाने की वकालत की थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158652