search

Delhi Weather: दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, 9 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

LHC0088 2025-11-17 16:37:34 views 1242
  

बढ़ी ठंड में रंजीत सिंह फ्लाईओवर पर गर्म कपड़ो में अपने गंतव्य को जाते बाइक सवार। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में भी कमी आ रही है। इसी क्रम में अब सोमवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। आज यानी सोमवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया है। आज का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो इस सीजन का सबसे कम है।

  
सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम?

अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले सप्ताह भर आसमान साफ ही रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं, दिल्ली की हवा सोमवार को भी \“बहुत खराब\“ श्रेणी में दर्ज की गई।
बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 356 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को \“बहुत खराब\“ श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
कहां कितना है एक्यूआई?

    इलाका एक्यूआई
   
   
   इंडिया गेट
   341
   
   
   अलीपुर
   386
   
   
   आनंद विहार
   383
   
   
   बवाना
   427
   
   
   बुराड़ी
   348
   
   
   चांदनी चौक
   383
   
   
   द्वारका
   356
   
   
   आईटीओ
   394
   
   
   जहांगीरपुरी
   406
   
   
   मुंडका
   395
   
   
   रोहिणी
   404
   
   
   गाजियाबाद (इंदिरापुरम)
   360
   
   
   नोएडा सेक्टर-62
   319
   
   
   गुरुग्राम सेक्टर-51
   257
   

सीपीसीबी के मुताबिक, ये आंकड़े सोमवार सुबह सात बजे के हैं।  

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन \“बेहद खराब\“, कई इलाकों में AQI 400 के पार; तापमान भी गिरा

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालत खराब, AQI 400 पार जाने से लोगों का सांस लेना मुश्किल

यह भी पढ़ें- GRAP-3 Restrictions: दिल्ली-NCR में ग्रेप-3 लागू, इन पाबंदियों का करना होगा पालन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160370