बिहार के नई मंत्रियों के नामों पर चर्चा। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Govt Formation: एनडीए के घटक दलों ने नई सरकार के लिए अपने कोटे से मंत्रियों के नाम तय करने शुरू कर दिए हैं। इस बाबत जो सूचना है, उसमें नए लोगों को बहुत अधिक जगह नहीं मिल रही। पुराने लोगों के नाम ही अधिक चर्चा में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लोजपा (रा) से राजू तिवारी व संजय पासवान का नाम: लोजपा (रा) के बारे में कहा जा रहा कि Raju Tiwari व Sanjay paswan को पार्टी मंत्री पद दे सकती है।
रालोमो से Snehlata कुशवाहा का नाम : रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा को मंत्री बनाया जा सकता है। वह उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।
हम की सूची में कोई परिवर्तन नहीं : हम की सूची में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होने जा रहा। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन को फिर से मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।
जदयू कोटे से इनपर है चर्चा
जदयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज व सुनील कुमार फिर से मंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में ये सभी नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।
वहीं मंजीत सिंह और रामसेवक सिंह दो ऐसे नाम हैं, जिन्हें मंत्री पद मिल सकता है। यह कहा जा रहा कि अगर सुनील कुमार को मंत्री पद नहीं मिला, तो संतोष निराला या फिर श्याम रजक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
भाजपा कोटे से कुछ नाम पहले से पक्के दिख रहे
भाजपा कोटे से कुछ नाम पहले से पक्के दिख रहे। इनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और हरि सहनी का नाम शामिल है।
यह चर्चा है कि अगर Vijay sinha को मंत्री नहीं बनाया गया, तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नए लोगों में रामकृपाल यादव के नाम की खूब चर्चा है। दीघा विधायक संजीव चौरसिया का नाम भी चल रहा। |