search

Ranchi Crime News: इवेंट कंपनी के संचालक शशिकांत गुप्ता ने क्यों कर ली आत्महत्या, साक्ष्य जुटाने के प्रयास में पुलिस

Chikheang 2025-11-17 13:37:37 views 894
  

रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग कालोनी में रहने वाले टास्क मैन इवेंट के संचालक शशिकांत गुप्ता ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।



जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi News अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग कालोनी में रहने वाले टास्क मैन इवेंट के संचालक शशिकांत गुप्ता ने रविवार को फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शशिकांत गुप्ता के दोस्तों ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शशिकांत की पत्नी कोलकाता में नौकरी करती हैं। पिता का निधन पहले ही हो चुका था, जबकि मां जीवित हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक की मां और पत्नी को दे दी है। बताया गया कि शशिकांत गुप्ता पेशे से इवेंट संचालक थे और कई बड़ी कंपनियों के कार्यक्रम आयोजित कर चुके थे।

कुछ माह पहले उनकी पत्नी को जुड़वा बच्चे हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों बच्चों का इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना ने झकझोर दिया। लेकिन बाद में शशिकांत गुप्ता ने फिर से अपने काम में लौटकर सक्रियता दिखाई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच में जुट गई है।

Ranchi crime News प्रारंभिक जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थितियों का पता नहीं चला है। पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शशिकांत गुप्ता अपने काम और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से सहयोगियों में शोक व्याप्त है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163140