हिमाचल प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहतर है। मनाली व लाहुल की एक झील का फाइल फोटो।
यादवेन्द्र शर्मा, शिमला। देश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण से राहत पाने के लिए पहाड़ी राज्य हिमाचल की स्वच्छ हवा पर्यटकों का स्वागत कर रही है। नवंबर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) संतोषजनक स्तर पर है। प्रदेश में सूखे और पड़ोसी क्षेत्रों में पराली जलाने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बद्दी की अति खराब वायु गुणवत्ता अब मध्यम स्तर पर पहुंच गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हालांकि, नवंबर में बद्दी में कुछ दिन एक्यूआइ का स्तर 300 को पार कर गया था। इस बार तीन दिन एक्यूआइ 300 के पार अति खराब रहा, जबकि चार दिन 200 से 290 के बीच और बाकी दिन 135 से 170 के बीच रहा। पिछले पांच दिनों में स्थिति में सुधार देखा गया है।
नवंबर में सामान्य से 87 प्रतिशत कम वर्षा
नवंबर में किन्नौर में सबसे अधिक 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 54 प्रतिशत कम है। अब तक सामान्य से 87 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जबकि कुछ जिलों में वर्षा नहीं हुई है।
वायु गुणवत्ता दो वर्षों की तुलना में बेहतर
वर्षा न होने के बावजूद, इस बार वायु गुणवत्ता पिछले दो वर्षों की तुलना में बेहतर है। सभी पर्यटन स्थलों पर वायु शुद्ध और संतोषजनक है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में स्थिति खराब है। चिकित्सक भी रोगियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा की सलाह देते हैं।
शिमला और मनाली की हवा अच्छी
शिमला और मनाली में एक्यूआई 50 से कम है, जिसे अच्छा माना जाता है। बद्दी में 150 से 315 तक एक्यूआई पाया गया है, जो खराब है।
नवंबर में एक्यूआइ का स्तर तीन वर्षों के दौरान
- स्थान वर्ष 2025 वर्ष 2024 वर्ष 2023
- शिमला 29 से 44 45 से 80 24 से 78
- धर्मशाला 38 से 66 48 से 82 31 से 140
- मनाली 26 से 49 26 से 60 26 से 55
- सुंदरनगर 34 से 58 40 से 115 40 से 74
- ऊना 71 से 76 64 से 164 21 से 153
- डमटाल 42 से 62 45 से 113 38 से 74
- परवाणू 41 से 47 46 से 162 23 से 41
- पांवटा साहिब 67 से 123 73 से 118 77 से 129
- कालाअब 81 से 114 52 से 145 51 से 135
- बद्दी 150 से 315 120 से 322 110 से 310
- नालागढ़ 73 से 92 80 से 111 62 से 85
एक्यूआइ का मापदंड
- 0-50 अच्छा
- 51-100 संतोषजनक
- 101-200 मध्यम
- 201-300 खराब
- 301-400 बहुत खराब
- 400 से अधिक गंभीर
यह भी पढ़ें: फर्जी शादी गिरोह: पंजाब से 2 लाख रुपये में उपलब्ध करवाते थे दुल्हन, हिमाचल में अब तक कितने लोगों से की ठगी? |
|