search

यूपी में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में SC में इस दिन होगी सुनवाई, टीचरों ने बुलंद की आवाज

Chikheang 2025-11-17 11:08:00 views 1062
  

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में होगी सुनवाई।



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर उठे विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच करेगी। इस सुनवाई से पहले आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में आवाज तेज कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा विभाग और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद अब विभिन्न जिलों में भाजपा के विधायकों, सांसदों और जिला अध्यक्षों से मिलकर याची लाभ देने की मांग शुरू की है।

यह क्रम बरेली और बदायूं से शुरू हुआ है और अभ्यर्थी लगातार अन्य जिलों में भी जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि कल भी कई जिलों में भाजपा नेताओं से मुलाकात कर समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा।

पिछड़ा-दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उनकी टीम दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा और आरक्षण से जुड़ी उनकी समस्या का समाधान जल्द होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162751