search

चीनी ने जापान के द्वीप के पास भेजे पोत, दक्षिण चीन सागर में उड़ाए बमवर्षक

Chikheang 2025-11-17 11:07:07 views 1262
  

चीनी ने जापान के द्वीप के पास भेजे पोत। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन और जापान के कूटनीतिक रिश्तों में तनाव रविवार को और बढ़ गया। चीन ने जापान के सेनकाकू द्वीप के पास गश्त के लिए तटरक्षक जहाज भेजे। यही नहीं अमेरिका, जापान के साथ फिलीपींस की नौसेना के सैन्य अभ्यास से चिढ़े चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर के ऊपर बमवर्षक विमान भी उड़ाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फिलीपींस ने अमेरिका, जापान के साथ शुक्रवार से शनिवार तक दो दिवसीय समुद्री अभ्यास किया था। चीन के तटरक्षक बल ने कहा कि उसके कुछ जहाजों ने निर्जन द्वीप (सेनकाकू) के जलक्षेत्र में गश्त की। सेनकाकू द्वीप पर चीन भी दावा करता है।
चीन ने पहली बार इन जलक्षेत्रों में की गश्त

ताकाइची की टिप्पणियों के बाद चीन ने पहली बार इन द्वीपों के आसपास के जलक्षेत्र में गश्त किया है। इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को अलर्ट जारी कर जापान यात्रा से बचने को कहा था।

यह तनाव इसी महीने जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा ताइवान के पक्ष में की गई टिप्पणियों के बाद बढ़ा है। चीन ने चेतावनी दी कि ताइवान में किसी भी जापानी हस्तक्षेप को आक्रामकता के रूप में देखा जाएगा और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर दावा करता है

प्रेट्र के अनुसार चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दक्षिणी थिएटर कमांड ने घोषणा की है कि उसने बमवर्षक विमानों के साथ गश्त किया है। पहली बार उसने इस तरह के कदम की घोषणा की है। चीन, जो दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है। उसका फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ समुद्री विवाद है।  

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पर्लहार्बर पहुंचे एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, समुद्री साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162879