search

वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

deltin33 2025-11-17 04:06:57 views 1119
  

21 किलो गांजे के साथ दो तस्कर धराए। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, गोरौल। गोरौल थाना पुलिस ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के गोरौल चौक के समीप से लगभग 21 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

दोनों तस्कर नेपाल से गांजा की तस्करी करके यहां ला रहे थे। पकड़े गए तस्करों की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रुदल राय के पुत्र संतोष कुमार और मलिकपुर गांव निवासी कुलदीप दास के पुत्र संतोष दास बताई गई है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार, गोरौल थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर बस से उतरे हैं। इसकी सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गोरौल चौक पहुंच गए।

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपित भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो प्लास्टिक के झोलों से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में उनकी पहचान संतोष कुमार और संतोष दास के रूप में की गई।

साथ ही यह भी स्वीकार किया कि वे नेपाल से गांजा की तस्करी कर यहां लाए थे। हालांकि गोरौल में वे किसी गांजा की खेप सप्लाई करने वाले थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ के क्रम में कई अहम जानकारी मिली है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। साथ ही गांजा तस्कर के नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।
पिछले वर्ष लग्जरी गाड़ी से मिला था भारी मात्रा में गांजा

गोरौल थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की जड़ें काफी पुरानी हैं। बताया जाता है कि पिछले वर्ष भी गोढ़ीया चौक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। उस वक्त पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

साथ ही 7 किलो गांजा जब्त किया गया था। इधर हाल के वर्षों में गोरौल में गांजा तस्करों का जाल फैलता ही जा रहा है और बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471890