मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 17 नवंबर को अगहन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो सोम प्रदोष व्रत के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि को बुध देव शुभ फल देते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातक बिजनेस में बेहतर करते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को बिजनेस में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव सकारात्मक होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मनचाही मुराद पूरी होगी। किसी विशेष काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। जॉब की परेशानी दूर होगी। प्रमोशन के योग हैं। व्यस्तता भरा समय रह सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पार्टनर का साथ मिल सकता है। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। चिंता और तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। मार्गशीर्ष अमावस्या तक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Chandra Dev Names: इन उपायों से करें चंद्र देव को प्रसन्न, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात
यह भी पढ़ें- इन 2 राशियों के लिए लकी होता है पुखराज, पहनने से आर्थिक तंगी होती है दूर और शुरू हो जाते हैं अच्छे दिन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |