Bihar Chunav 2025 में मुश्किल से जीत पाए कई प्रत्याशी।
भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। Bihar Elections News: चुनाव में समर्थन खूब मिला। दल को पसंद किया और प्रत्याशी भी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रास आए पर उनकी कसक यह कि अगर सौ वोट और मिल जाते तो बात बन जाती। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस श्रेणी में 11 प्रत्याशी हैं जो जीत के करीब आकर हार गए। इनमें पांच सौ से एक हजार वोट से हारने वाले प्रत्याशी हैं। दो विधायक तो इस श्रेणी के हैं जो 50 से भी कम अंतर से चुनाव जीत सके।
संदेश से राजद के दीपू सिंह को काफी करीब आकर हार का सामना करना पड़ा। रामगढ़ से भाजपा के अशोक कुमार सिंह को भी महज 30 वोटों से हारने की टीस रहेगी। अगिआंव से सीपीआइ एमल के शिव प्रकाश रंजन का जीत का निवाला भी मुंह से छिन गया।
इनकी जीत सौ से भी कम मतों के अंतर से
संदेश से जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह की जीत मात्र 27 वोटों से हुई। वहीं रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव केवल 30 वोटों से जीते। अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के महेश पासवान 95 मतों से चुनाव जीत सके।
इनकी जीत का अंतर भी रहा कम
पांच सौ से कम मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों में नवीनगर से जदयू की टिकट पर जीते चेतन आनंद भी शामिल हैं। वह मात्र 112 मतों से चुनाव जीत सके।
चेतन आनंद ने पिछला चुनाव शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जीता था। फारबिसगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज विश्वास 211 वोट से चुनाव जीत पाए।
ढाका से राजद के फैसल रहमान की जीत 178 मतों से हुई। बलरामपुर से लोजपा (रा) की प्रत्याशी संगीता देवी की जीत 389 मतों से हुई।
वहीं बख्तियारपुर से लोजपा (रा) के प्रत्याशी 991 मतों से, बोधगया से राजद के कुमार सर्वजीत 881 वोटों से, चनपटिया से कांग्रेस के अभिषेक रंजन 602, जहानाबाद से राजद के राहुल कुमार 793 मतों से चुनाव जीते।
पांच हजार से कम मतों से जीतने वाले भी काफी संख्या में
एक हजार से अधिक पर पांच हजार से कम मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों की संख्या 20 है। जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से जदयू के भीष्म प्रताप सिंह 2628 मतों से जीते।
वाल्मीकिनगर से कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद 1675, तरैया से भाजपा के जनक सिंह 1329. सहरसा से आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता 2038, टेकारी से राजद के अजय कुमार 2058 मतों के अंतर से जीते।
अमनौर से भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू 3808, बाजपट्टी से रालोमो के रामेश्वर कुमार महतो 3395, बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी 2882, ब्रह्मपुर से राजद के शंभुनाथ यादव 3220 वोटों के अंतर से जीत मिली।
चेरिया बरियारपुर से जदयू के अभिषेक आनंद 4119, डुमरांव से जदयू के राहुल कुमार सिंह 2105, गोह से राजद के अमरेंद्र कुमार 4041, झाझा से जदयू के दामोदर रावत 4262 के अंतर से जीत पाए।
काराकाट से भाकपा (माले) के अरुण सिंह 3740, महिषी से राजद के गौतम कुमार 2836, मकदुमपुर से राजद के सूबेदार दास 1830, नरकटि्या से जदयू के विशाल कुमार 1443 मतों के अंतर से जीते।
रजौली से लोजपा (रा) के विमल राजवंशी 3953, सिंहेश्वर से जदयू के रमेश ऋषिदेव 2982 तथा सोनपुर से भाजपा के विनय कुमार सिंह की जीत 4767 वोट से हुई। |