search

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! मदद के लिए बालकनी में गए मासूम की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, परिवार में पसरा मातम

deltin33 2025-11-16 17:37:08 views 1010
  

बालकनी में कपड़े सुखाने वाली इस रॉड पर चढ़ा था बच्चा। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 में स्थित पायनियर प्रेसीडिया सोसाइटी की 22वीं मंजिल से पांच साल का बच्चा नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जाता है कि उस समय बच्चा घरेलू सहायिका के साथ सोसाइटी के ग्राउंड से खेल कर वापस घर जा रहा था। लिफ्ट से निकलते ही बच्चा दौड़कर अंदर चला गया धक्का लगने से फ्लैट का मेन गेट अंदर से बंद हो गया। इससे घरेलू सहायिका अंदर नहीं जा पाई। अपने आप को अकेला पाकर बच्चा मदद के लिए बालकनी में आया और वहां पर कपड़े सुखाने वाले रोड पर चढ़कर लोगों को बुलाने लगा।

इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर 22वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे मेरिंगो एशिया अस्पताल ले गए। यहां पर उस मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की पहचान रुद्र तेज सिंह के रूप में की गई है। पिता प्रकाश चंद्र बिल्डर हैं और माता डॉक्टर हैं। उस समय दोनों घर पर नहीं थे। प्रकाश चंद्र मूल रूप से धारूहेड़ा के रहने वाले हैं और यह कई सालों से यहां इस सोसाइटी में रह रहे थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471324