search

Pilibhit News: घुंघचाई में गोवंश हत्या से आक्रोश, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

LHC0088 2025-11-16 17:07:02 views 1165
  

छानबीन करती पुलिस टीम।



जागरण संवाददाता पीलीभीत। जिले के थाना घुंघचाई क्षेत्र में देर रात गोमांस तस्करों ने गन्ने से सटे कच्चे मार्ग पर तीन गोवंशीय पशुओं का वध कर दिया। अवशेष गन्ने के खेत में फेंक दिए। तस्कर मांस लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। शुक्रवार भी तस्करों ने गोवंशीय पशु का वध किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
गन्ने के खेत में बिखरे मिले गोवंश के अवशेष, हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर लगाए आरोप


घुंघचाई थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वध की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तस्कर लगातार गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं, जबकि पुलिस इस पर लगाम नहीं कस पा रही है। शुक्रवार रात घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में गोमांस तस्करों ने तीन गोवंशीय पशुओं का वध कर दिया। अवशेष गन्ने के खेतों में फेंक दिए। खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों को कच्चे मार्ग पर खून पड़ा देख घटना की जानकारी लगी। सूचना पर हिंदी वादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

घटनास्थल पर गोवंशीय पशुओं के सिर, खाल, हड्डियां, खून, मांस पैक करने वाली पन्नी आदि पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है। शुक्रवार भी घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर तस्करों ने गोवंशीय पशु वध किया था। ताबड़तोड़ गोकशी की घटनाओं को लेकर समुदाय में रोष है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160031