झारखंड में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में शनिवार को तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रांची सहित 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और बताया है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। सु
बह और रात में ठंड अधिक महसूस होगी, जबकि दिन का मौसम शुष्क रहेगा। डॉक्टरों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को बिना गर्म कपड़े पहने बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है।
यलो अलर्ट जारी
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-red-fort-blast-4-locations-of-delhi-are-targets-including-metro-station-and-two-markets-article-2284806.html]Delhi Blast: लाल किला के अलावा एक मेट्रो स्टेशन और 2 बाजार भी थे आतंकियों के निशाने पर अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 12:11 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-ncr-air-quality-aqi-500-severe-pollution-grap-3-alert-article-2284805.html]Delhi AQI: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! AQI 500 पार, GRAP-3 भी फेल अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 12:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-red-fort-metro-station-two-gates-reopens-red-fort-to-reopen-for-visitors-monday-article-2284748.html]Delhi Blast: 5 दिन बाद खुले लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3, सोमवार खुलेगा ये स्मारक अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 10:18 PM
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रांची में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था, जो रविवार को गिरकर 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में कुल जिलों में तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार शीतलहर के कारण सुबह और रात में अधिक ठंड रहेगी, जबकि दिन का मौसम शुष्क रहेगा।
सावधानी बरतने की सलाह
डॉक्टरों ने तापमान में गिरावट को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह और शाम को गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों को बिना गर्म कपड़े बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
- डालटनगंज:1
- बोकारो:6
- गुमला:2
- हजारीबाग:3
- खूंटी:7
- लोहरदगा:6
- सिमडेगा:0
सबसे ज्यादा गिरावट वाले जिले
- बोकारो:6, गिरावट 7.0 डिग्री
- गुमला:2, गिरावट 6.2 डिग्री
- डालटनगंज: 1, गिरावट 6.0 डिग्री
- जमशेदपुर:8, गिरावट 4.0 डिग्री
Delhi Blast: 5 दिन बाद खुले लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3, सोमवार खुलेगा ये स्मारक |