search

फंस ही गए प्रॉपर्टी डीलर: खदेरी नदी की भूमि और सरकारी जमीन को बेचा, SIT के आदेश पर मुकदमा दर्ज

LHC0088 2025-11-16 16:07:28 views 1119
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर पश्चिमी क्षेत्र में कई प्रॉपर्टी डीलरों ने ससुर खदेरी नदी की भूमि तथा सरकारी जमीन को बेच दिया। दरअसल, भूमाफिया ने किसानों से खरीदी गई जमीन के साथ ही बगल में स्थित नदी की जमीन की प्लाटिंग कर दी। यही नहीं ग्राम सभा के साथ ही ईवीएम वेयरहाउस व एटीएस तथा कान्हा गोशाला की जमीन भी कब्जा कर उस पर प्लाट काट दिए। शासन स्तर से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसआईटी में आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह व आईजी रेंज प्रयागराज अजय कुमार मिश्र शामिल हैं। एसआईटी ने शनिवार को कब्जा की गई जमीन को लेकर हुई कार्रवाइयों की मौके पर जाकर जांच की थी।

  
एसआईटी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज




एसआईटी के निर्देश पर पूरामुफ्ती थाने में रविवार को एक और मुकदमा दर्ज कराया गया। रसूलपुर मरियाडिह गांव में अपनी जमीन के साथ ही ग्राम सभा की भी जमीन की प्लाटिंग कर उसे बेचने के मामले में प्रमोद केशरवानी, अरविंद केशरवानी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसआईटी ने सभी जमीनों से शीघ्र ही कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160349