deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Pollution: रेड जोन में पहुंचा पटना का वायु प्रदू​षण, राजगीर की हवा सबसे साफ

LHC0088 2025-11-16 15:37:10 views 722

  

पटना में वायु प्रदूषण। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, पटना। ठंड बढ़ने के साथ शहर की हवा भी धीरे-धीरे प्रदूषित हो रही है। ठंड के कारण तापमान गिरने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में वृद्धि हो रही है। शनिवार को पटना का औसत एक्यूआइ 162 दर्ज किया गया, जबकि समनपुरा का बढ़कर 309 तक पहुंच गया है। इसे रेड जोन में रखा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार, राजगीर की हवा सबसे स्वच्छ रही। यहां का एक्यूआइ 88 दर्ज किया गया। दानापुर में एक्यूआइ 147, शेखपुरा में 130 तारामंडल के पास 113 मुरादपुर में 138 राजवंशी नगर में 135 दर्ज किया गया।

समनपुरा में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण निर्माण कार्य और सड़कों की ठीक से सफाई न होना, जिससे सड़क किनारे धूलकणों की मोटी परत का जमना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि सर्दी में तापमान कम होने के कारण हवा ठंडी हो जाती है। ठंडी हवा गर्म हवा की तुलना में भारी होती है और नीचे आ जाती है।

  

इससे हवा की गति कम हो जाती है और प्रदूषित तत्व हवा में ही फंसे रह जाते हैं। सर्दियों में हवा में नमी कम होती है। नमी प्रदूषित कणों को आपस में चिपकाने में मदद करती है और उन्हें जमीन पर गिरने में मदद करती है, लेकिन जब नमी कम होती है तो प्रदूषक कण हवा में तैरते हैं।

सर्द दिनों में धुंध और कोहरे छाना आम है। ये प्रदूषक कणों को अपने अंदर समेट लेते हैं और हवा में घुल मिल जाते हैं। ऐसे में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।
प्रमुख शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक

    स्थान एक्यूआइ
   
   
   अररिया
   111
   
   
   औरंगाबाद
   116
   
   
   भागलपुर
   125
   
   
   छपरा
   140
   
   
   गया
   145
   
   
   हाजीपुर
   156
   
   
   मोतिहारी
   105
   
   
   मुजफ्फरपुर
   103
   
   
   सिवान
   108
   
   
   कटिहार
   92
   
वायु गुणवत्ता की श्रेणी

    एक्यूआइ रेंज वायु गुणवत्ता श्रेणी
   
   
   0 - 50
   अच्छा
   
   
   51 - 100
   संतोषजनक
   
   
   101 - 200
   मध्यम प्रदूषित
   
   
   201 - 300
   खराब
   
   
   301 - 400
   बहुत खराब
   
   
   401 - 450
   गंभीर
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1110K

Credits

Forum Veteran

Credits
111107