deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में पिछले एक सप्ताह से तापमान स्थिर, अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना

LHC0088 2025-11-16 04:37:20 views 975

  

अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पिछले एक सप्ताह से तापमान स्थिर बना हुआ है। अब अगले दो दिन ठंड के साथ गिरावट के आसार हैं। शनिवार को सुबह से शाम तक धूप खिली रही, जिससे हल्की गर्मी महसूस हुई। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तापमान में लगातार गिरावट के बाद करीब एक सप्ताह से तापमान अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है। कई दिनों से तापमान में कुछ डिग्री सेल्सियस का ही उतार-चढ़ाव हो रहा है। अक्टूबर से नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सुबह ठंड के बाद धूप खिली और दिन सामान्य रहा। शाम को हल्की ठंड का दौर शुरू हो गया।

हालांकि, लोगों ने हल्की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। सुबह से शाम तक धूप खिली रही और सूरज ढलते ही ठंड कम होने लगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा अधिकतम 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन धूप खिली रहेगी, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 62 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
109935