search

Bihar Election Result: चुनाव रिजल्ट आते ही खगड़िया कांग्रेस में घमासान! राहुल गांधी तक पहुंचेगी ये शिकायत

deltin33 2025-11-16 02:37:43 views 870
  

राहुल गांधी तक पहुंचेगी बात। (जागरण)



जागरण संवाददाता, खगड़िय। महागठबंधन को खगड़िया जिले के सभी चार विधानसभा में करारी हार मिली है। हार के बाद अब खगड़िया सदर से विधायक (अब निवर्तमान) छात्रपति यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है।

शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्रपति यादव ने टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने एआईसीसी पर्यवेक्षक हरीश चौधरी, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम आदि पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि डॉ. चंदन यादव 2020 के विधानसभा चुनाव में बेलदौर से चुनाव हार गए थे और 2025 में ‘जुगाड़तंत्र’ का उपयोग कर खगड़िया विधानसभा से पार्टी की टिकट प्राप्त करने में सफल रहे।

उन्होंने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गुमराह किया गया। चुनाव में टिकट विसंगती को लेकर राहुल गांधी से मिलेंगे और उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराएंगे।

खगड़िया कांग्रेस कमेटी की गतिविधि भी समीक्षा का विषय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की खगड़िया के सभा में उन्हें मंच से अलग रखा गया।

मालूम हो कि 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खगड़िया सदर से विधायक (अब निवर्तमान) छत्रपति यादव को बेटिकट करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव को मैदान में उतारा। परंतु डॉ. चंदन यादव को हार का सामना करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471300