search

PM मोदी की गारंटी से बिहार में एनडीए के साथ भाजपा की हुई जीत, पार्टी नेता ने विस्‍तार से बताया

LHC0088 2025-11-16 02:07:25 views 885
  

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी। जागरण आर्काइव  



राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। भाजपा के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी सह विधान परिषद में भाजपा के मुख्‍य स‍चेतक संजय मयूख ने कहा है कि राज्‍य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्‍व व उनकी गारंटी पर भरोसा क‍िया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके फलस्‍वरूप एनडीए ने एक बार फिर निर्णायक और प्रचंड बहुमत हासिल किया है। जनता ने साबित कर दिया कि बिहार की राजनीति अब स्थिर सुशासन, विकास आधारित नीतियों और मजबूत नेतृत्व पर ही आगे बढ़ रही है।

उन्‍होंने कहा है क‍ि भाजपा ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 89 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की सबसे बड़ी अकेली पार्टी के रूप में उभरकर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

बिहार की जनता ने लगातार 3 चुनावों में एनडीए की डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है। केंद्र की योजनाएं और राज्य सरकार के कार्यों का मेल इस माडल की सबसे बड़ी ताकत बना।

शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान देने वाली योजनाओं ने जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव किए हैं।
योजनाएं बनी विकास यात्रा की रीढ़

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के लिए नई संभावनाएं और गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं आज बिहार की विकास यात्रा की रीढ़ बन चुकी हैं।

बिहार की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब तुष्टिकरण की राजनीति और जातिगत समीकरणों के पुराने चक्र से बाहर निकल चुकी है।

मतदाताओं ने उस पार्टी और गठबंधन को चुना है, जिसने उन्हें स्थिरता, रोजगार के अवसरों और सुरक्षित भविष्य की सबसे विश्वसनीय मोदी की गारंटी दी है।

बिहार की जनता ने जिस आत्मविश्वास के साथ यह निर्णय दिया है, वह बताता है कि उन्होंने न केवल वर्तमान को सुरक्षित किया है, बल्कि आने वाले कल को भी मजबूत आधार पर खड़ा किया है।

बिहार का यह जनादेश केवल राज्य तक सीमित नहीं है। यह पूरे देश को एक निर्णायक संदेश देता है कि विकास की राजनीति अब देश की पहचान बनेगी।

यह उस आत्मविश्वास को दर्शाता है कि गरीब, वंचित और युवा वर्ग ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है, जो उन्हें विकसित बिहार के सपने में भागीदार बनाने के लिए संकल्पित करता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160013