search

बिल्ली मारकुंडी में खदान हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, DM ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

deltin33 2025-11-16 00:37:34 views 997
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी के कृष्णा खदान में हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिला मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ सिंह ने मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागिश शुक्ला को मजिस्ट्रेट नामित किया है।

उन्होंने कहा है कि यह घटना कैसे हुई और कौन इसके लिए जिम्मेदार है, इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने मांग किया कि मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि बिल्ली मारकुंडी में शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे कृष्णा माइनिंग वर्क्स कंपनी की पत्थर खदान धस गई। हादसे में फिलहाल एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों के खदान के मलवे में दबे होने की आशंका है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

चर्चा है कि यह हादसा खदान में ड्रिलिंग कार्य के दौरान हुआ। नौ कंप्रेशर मशीन से ड्रिलिंग का कार्य हो रहा था और प्रत्येक पर दो-दो मजदूर लगाए गए थे। इस तरह खदान हादसे के दौरान कुल 18 मजदूर कार्य कर रहे थे। घटना के बाद खदान स्वामी और पार्टनर वहां से फरार हो गए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471016