search

Rajnath Singh: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, यूपी में भी दोहराया जाएगा बिहार के परिणाम

deltin33 2025-11-15 18:08:02 views 1245
  

लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया



जागरण संवाददाता, लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लखनऊ में दो दिन के प्रवास पर राजनाथ सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में शनिवार को पहले कार्यक्रम में राजनाथ सिंह सदर बाजार के संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय पहुंचे और वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद में उन्होंने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के साथ भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम से भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव सामने आया है। उन्होंने कहा कि बहुत सी पार्टियां जाति, क्षेत्र और मजहब की बात करती हैं, लेकिन भाजपा ने सदैव देशभक्ति की बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति स्पष्ट है, हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए करते हैं। हमारे कामकाज का तरीका दूसरी पार्टी से भिन्न है। इसी कारण हम लोग कहते भी हैं, पार्टी विद डिफरेंस।
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सारी पार्टियां भ्रष्टाचार रोकने की बात करती हैं, लेकिन भाजपा सही मायने में भ्रष्टाचार को रोकती है। हमारी सरकार ने पहली बार सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। राजनाथ ने कहा कि जनता ने देखा कि बिहार की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है और हमको फिर बिहार की सत्ता सौंप दी। इस बार जनता ने बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। राजनाथ सिंह ने बेहद उत्साह में कहा कि बिहार के परिणाम को 2027 में उत्तर प्रदेश में भी दोहराया जाएगा।
रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर राजधानी में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार राजनाथ सिंह दोनों दिन सामाजिक, संगठनात्मक और स्मृति कार्यक्रमों से शामिल होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470989