deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

भोजपुर में एनडीए का परचम; पांच सीटों पर भाजपा, दो पर जदयू ने मारी बाज़ी

LHC0088 2025-11-15 15:36:55 views 74

  



जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास और सुशासन माडल पर भोजपुर के मतदाताओं ने जमकर मुहर लगाई और छप्पर फाड़कर वोट दिए। नतीजा हुआ कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार जिले के सभी सात सीटों को अपनी झोली में डाल एक नया इतिहास रच डाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे पहले भाजपा-जदयू के नेतृत्व में एनडीए का सबसे बढ़िया प्रदर्शन 2010 में रहा था, तब सात में से छह सीट गठबंधन को मिली थी।

जिले में जेडीयू से चुनाव लड़ रहे दो एमएलसी ने एक साथ जीत दर्ज कर अपनी के साथ-साथ पार्टी और गठबंधन को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  
आरा विधानसभा क्षेत्र में खिला कमल

चुनाव में भाजपा अपने पारंपरिक गढ़ आरा को बचाने में सफल रही। यहां से भाजपा 2000 से अबतक के चुनाव में केवल एक बार हारी थी।  

इस बार भाजपा ने नए चेहरे संजय सिंह टाइगर पर दांव लगाया, और यह निर्णय पार्टी के लिए लाभकारी साबित हुआ। संजय टाइगर ने महागठबंधन के उम्मीदवार क्यामुद्दीन अंसारी को 19,581 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर सीट अपने नाम कर ली।  

टाइगर को 94201 मत मिले, जबकि क्यामुद्दीन अंसारी को 74620 मत प्राप्त हुए। आरा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है, जहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र प्रताप सिंह छह बार विधायक रह चुके हैं।

हालांकि, वर्ष 2020 के चुनाव में उनकी जीत का अंतर केवल करीब तीन हजार वोट रह गया था।  
आरा विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
संजय सिंह (टाइगर)भाजपा94201
क्यामुदीन अंसारीभाकपा (माले)74620
मृत्युंजय भारद्वाजबसपा1090
डा.विजय कुमार गुप्ताजनसुपा5800
अमरदीप कुमार जयनिर्दलीय1183
मो. सरफराज अंसारीपीपीआइ679
अरुण कुमार सिंहभारतीय महासंघ पार्टी908
राम प्रकाश पाण्डेयअखिल भारतीय जनसंघ384
राजेश शर्मागणतांत्रिक समाज पार्टी337
गोरख रामभोजपुरियाजन मोर्चा322
सचिननिर्दलीय644
धर्मात्मा शर्माएसयूसीआई180
राज किशोर शर्माजनतंत्र आवाज पार्टी268
नोटा 4154

फिर जीत गई भाजपा

दोनों ओर से बागियों के मैदान में होने के कारण बड़हरा हाट सीट बन गई थी और भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

वहीं, राजद ने अशोक कुमार सिंह के रूप में नए चेहरे पर दांव लगाया था। हालांकि, राघवेंद्र प्रताप लगातार दूसरी बार यहां से भाजपा की नैया पार लगाने में सफल रहे।  

उन्होंने राजद प्रत्याशी को 14403 मतों के अंतर से पराजित किया। यहां से राघवेंद्र प्रताप को 79593 मत और राजद के अशोक कुमार सिंह को 65190 मत प्राप्त हुए।  

यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह को 9268 एवं राजद के पूर्व विधायक को 8984 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मौर्या होटल के एमडी बीडी सिंह को केवल 1799 मत मिले।
बड़हरा विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
राघवेन्द्र प्रताप सिंहभाजपा79593
अशोक कुमार सिंहराजद65190
सूर्यभान सिंहनिर्दलीय9268
सरोज यादवनिर्दलीय8984
रणविजय कुमार सिंहनिर्दलीय3863
सौरभ नारंगनिर्दलीय2361
सौरभ सिंह यादवजसुपा3189
बंशीधर सिंहनिर्दलीय1799
किसुन प्रसादनिर्दलीय1357
काजलनिर्दलीय1030
संतोष कुमार सिंहपीपाआइ1059
धर्मपाल यादवनिर्दलीय500
शिव दास सिंहनिर्दलीय432
नोटा 3471

जगदीशपुर विस क्षेत्र में जदयू की जीत

जगदीशपुर में जदयू प्रत्याशी सह एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने रिकॉर्ड 18193 मतों के अंतर से राजद को परास्त कर तीसरी बार हैट्रिक लगाने से रोक दिया।  

यहां से भगवान सिंह कुशवाहा ने 92974 मत हासिल किए, जबकि राजद के किशोर कुणाल 74781 मत ही प्राप्त कर सके। राजद ने दो बार से विधायक रामविशुन लोहिया के बदले इस बार उनके पुत्र पर दांव लगाया था।  

इस सीट से हार राजद के लिए बड़ा नुकसान है। 2010 के नीतीश लहर में भी राजद को यहां से जीत मिली थी। इस बार एनडीए की सटीक रणनीति का लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने जिले में एकमात्र चुनावी सभा इसी विधानसभा क्षेत्र में की थी।
जगदीशपुर विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
भगवान सिंह कुशवाहाजदयू92974
किशोर कुणालराजद74781
विजय सिंहजसुपा5106
संजय कुमार चतुर्वेदीबसपा2830
नीरज रायजजद660
बीरेंद्र कु. सिंहभोजम328
अमरदीप कु. जयनिर्दलीय490
मुंगा लाल रामनिर्दलीय841
राजीव रंजननिर्दलीय3272
हीरा लाल सिंहनिर्दलीय3070
नोटा 3955

शाहपुर विस से राकेश जीते

शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ने राहुल तिवारी को 15225 मतों के अंतर से हराकर उनको भी हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। राकेश जिले से चुने गए सबसे युवा विधायक हैं।

वे महज 27 वर्ष के उम्र में शाहपुर के विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने पिछले दो चुनाव वर्ष 2015 व 2020 के चुनाव में भाजपा को मिली हार को इसबार जीत में तब्दील कर दिया।

यहां से दो बार से लगातार राजद नेता शिवानंद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी चुनाव जीत रहे थे। भाजपा ने दस साल बाद यह सीट राजद से छीनी है। यहां से राकेश रंजन को 88655 मत तथा राहुल तिवारी को 73430 मत हासिल हुए।
शाहपुर विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
राकेश रंजनभाजपा88655
राहुल तिवारीराजद73430
पदमा ओझाजसुपा3948
मदन यादवजजद589
शंकर कुमार गौंडगोगपा235
कृष्णा रामनिर्दलीय959
गौतम ओझानिर्दलीय255
डब्ल्यू कुमार गौंड निर्दलीय1000
मनान साहनिर्दलीय2536
शहाबुद्दीन मियानिर्दलीय1844
नोटा 2006

जीत का अंतर मामूली

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित अगिआंव विधानसभा में भाजपा महेश पासवान ने जीत दर्ज की है। यहां भी जीत का अंतर मामूली 95 मतों का रहा, लेकिन सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज करना भाजपा के लिए दोहरी खुशी देने वाला रहा।

2010 में परिसीमन के बाद हुए पहले चुनाव में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 के चुनाव में यहां से जदयू ने जीत हासिल की।

उस चुनाव में जदयू महागठबंधन का हिस्सा था। 2020 का चुनाव और पिछले साल हुए उप चुनाव में बंपर जीत दर्ज कर भाकपा माले ने यहां अपनी मजबूती का अहसास कराया।
अगिआंव विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
महेश पासवानभाजपा69412
शिव प्रकाश रंजनसीपीआइएमल69317
रमेश कुमारजसुपा3882
मुकेश कु रामबसपा1424
वरुण देवजजद1326
वसंत कु. रामवीआइपी584
विजय मेहरानिर्दलीय734
श्याम बि चौधरीनिर्दलीय2508
सूरज भाननिर्दलीय620
नोटा 3631

लगातार दूसरी बार जीत

तरारी विधायक सह भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने लगातार दूसरी बार माले प्रत्याशी को 11464 मतों के अंतर से हराकर एक नया इतिहास गढ़ डाला है।

यहां से भाजपा के साथ पूर्व विधायक सुनील पांडेय की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। पिछले साल उपचुनाव में भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके पुत्र विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाया था और जीत दर्ज की थी।  
तरारी विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
विशाल प्रशांतभाजपा96887
मदन सिंहसीपीआइ एमएल85423
संजय कु. शर्माआप1223
संतोष कु. सिंहबसपा396
अशोक कु. सिंहसोशलिस्ट पार्टी122
चंद्रशेखर सिंहजसुपा2271
नारायण सिंहवीआइपी187
राजू राजवंशीसुभासप309
राजेश सिंहराजपा163
सिकंदर कुमारजजद327
करमू साह केसरीनिर्दलीय213
मदन सिंहनिर्दलीय315
रजनीश कुमारनिर्दलीय390
रमेश चंद्र रविनिर्दलीय714
राजेंद्र कु.पाठकनिर्दलीय2364
नोटा 4078

संदेश में राधाचरण ने रचा इतिहास

भोजपुर जिले के संदेश विस से चुनाव लड़ रहे जदयू प्रत्याशी सह एमएलसी राधा चरण साह ने राजद के सबसे बड़े गढ़ माने जाने वाले संदेश विधानसभा से राजद को हराकर एक नया इतिहास रच डाला है।  

हालांकि, यहां हार-जीत का अंतर केवल 27 मतों का रहा, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि पिछले चुनाव में राजद ने यहां से निकटतम जदयू प्रत्याशी से 50 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बनाई थी।  

इस बार 28 राउंड की मतगणना के दौरान कई बार मामला आगे पीछे होता रहा। हालांकि, अधिकांश समय राजद के दीपू सिंह आगे रहे, लेकिन अंतिम के चार-पांच चरणों में जदयू प्रत्याशी ने अच्छी वापसी की।
संदेश विधानसभा
प्रत्याशीदलमत
राधा चरण साहजदयू80598
दीपू सिंहराष्ट्रीय जनता दल80571
मुकेश सिंहनिर्दलीय5399
संध्या कुमारीनिर्दलीय880
राजीव रंजनराजजसुपा6040
संजीत कुमारपीपल्स पार्टी आफ इंडिया609
अजय कु पाठकअखिल भारतीय जनसंघ1293
मनमोहन सिंहराष्ट्रवादी509
सत्य प्रकाशदप्लुरल्स पार्टी299
अभिषेक कुमारनिर्दलीय398
समरजय सिंहनिर्दलीय2474
नोटा 4160
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
108399