deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने कर दी बड़ी घोषणा, RInfra और RPower के 2500 कर्मचारियों को मिलेगा ESOPs

LHC0088 2025-11-15 13:37:34 views 549

  

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने कर दी बड़ी घोषणा, RInfra और RPower के 2500 कर्मचारियों को मिलेगा ESOPs



नई दिल्ली। अनिल अंबानी की रिलायंस समूह ने गुरुवार को अपनी दो कंपनियों रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर  में अपने पहले कर्मचारी स्टॉक विकल्प (ESOPs) की घोषणा की। रिलायंस समूह ने एक बयान में कहा कि इस पहल में दोनों कंपनियों के 2,500 कर्मचारी शामिल होंगे।

रिलायंस समूह ने एक बयान में कहा,  “यह पहल समूह के इस दृढ़ विश्वास को दर्शाती है कि इसके कर्मचारी इसकी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और विकास, परिवर्तन और सतत मूल्य सृजन की यात्रा में विश्वसनीय भागीदार हैं।“ विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
2024 में ही मिल गई थी यह मंजूरी

कंपनी कर्मचारी स्टॉक विकल्प प्रदान करने के लिए 3 नवंबर, 2024 को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई थी। समूह ने कहा कि अधिकांश कर्मचारी अपनी निष्ठा और कंपनी के कायाकल्प की यात्रा में योगदान के सम्मान में 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर अपने विकल्पों का प्रयोग करने के हकदार होंगे। बयान के अनुसार, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के संयुक्त निवेशक आधार में 50 लाख से अधिक शेयर धारक हैं।

रिलायंस समूह 28,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है और लाखों ग्राहकों/उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है। इसके पास 1,07,123 करोड़ रुपये की संपत्ति और 40,856 करोड़ रुपये की निवल संपत्ति है।
RPower औप RInfra के कर्मचारियों को मिलेगा ESOPs

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के ही कर्मचारियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प दिया जाएगा। दोनों ही कंपनियां ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में से से एक हैं। शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयर 0.22 % बढ़कर 41.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, रिलायंस इन्फ्रा के शेयर 1.54 % बढ़कर 187.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरइंफ्रा) का संचालन इसके निदेशक मंडल और कार्यकारी प्रबंधन द्वारा किया जाता है, जिसमें अनिल अंबानी कंपनी के प्रमोटर हैं। आरइंफ्रा भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है, जिसका संचालन बिजली वितरण, परिवहन, इंजीनियरिंग एवं निर्माण, और रक्षा क्षेत्रों में होता है। कंपनी और उसका प्रबंधन विभिन्न वित्तीय और कानूनी मामलों में शामिल रहा है, जिसमें दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत चल रही कार्यवाही और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच शामिल हैं।

अनिल अंबानी रिलायंस पावर (RPower) का संचालन करते हैं, जिसके वे अध्यक्ष और प्रमुख प्रवर्तक हैं। यह कंपनी बड़े रिलायंस समूह का हिस्सा है, जिसमें अनिल अंबानी और उनका परिवार प्रवर्तक समूह के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- JP Associates को खरीदने की सबसे बड़ी बोली लगाने वाली वेदांता के होंगे 5 हिस्से! NCLT ने डीमर्जर पर सुरक्षित रखा फैसला

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1010K

Credits

Forum Veteran

Credits
108099