जागरण संवददाता, पटना। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड में सुबह-शाम हल्की वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 30.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बने होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)