नई दिल्ली। 15 नवंबर यानी आज शनिवार है। बैंक महीने के कुछ शनिवार बंद रहते हैं। इसलिए लोगों के मन में अक्सर ये कन्फ्यूजन रहती है कि इस शनिवार बैंक बंद है या नहीं (Is Today Bank Open or Not) ? चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आज के दिन बैंक बंद तो नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Bank Holiday Today: क्या आज बैंक बंद है?
आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के पहले और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं। आज इस महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए आज के दिन सभी शहरों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। अब जानते हैं कि आने वाले समय बैंक कब-कब बंद रहने वाले है?
यह भी पढ़ें:- Silver Price Target: 3 महीने में 1.75 लाख के पार हो सकती है चांदी की कीमत, एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा?
Bank Holiday List 2025: आने वाले समय कब-कब होगी छुट्टी?
तारीख
दिन
कारण
राज्य/शहर
16 नवंबर
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी
देश भर मेंं
22 नवंबर
शनिवार
चौथा शनिवार
देश भर में
23 नवंबर
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी
देश भर में
30 नवंबर
रविवार
साप्ताहिक छुट्टी
देश भर में
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं अपना जरूरी काम?
अगर आपके राज्य में किसी दिन बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।
आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम मशीन की सहायता से बैंक से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं। जैसे कैश निकालना, मनी ट्रांसफर करना इत्यादि काम कर सकते हैं। हालांकि कुछ काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर पाएंगे।