search

बिहार में भाजपा की क्यों आई सुनामी? जेपी नड्डा ने खोला राज

deltin33 2025-11-15 04:06:52 views 983
  

पीएम मोदी और जेपी नड्डा।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार चुनावों में राजग की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार की विकास और कल्याणकारी नीतियों के प्रति विश्वास की मुहर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक्स पर एक पोस्ट में नड्डा ने कहा कि चुनाव में राजग को मिला प्रचंड बहुमत इस बात का भी प्रमाण है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन के जंगल राज और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से नकार दिया है और सत्तारूढ़ गठबंधन के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को अपनाया है।
\“बिहार को विकसित राज्य बनाने को मिला जनादेश\“

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में राजग को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री कुमार की डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व जनादेश बिहार को एक विकसित राज्य और भारत को एक विकसित देश बनाने के राजग के संकल्प को साकार करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अभूतपूर्व और अटूट विश्वास और प्रेम दिखाते हुए, लोग बड़ी संख्या में राजग का समर्थन करने के लिए घरों से निकले और उन विपक्षी दलों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने चुनाव के दौरान छठी मैय्या का अपमान किया और मोदी की दिवंगत मां को भी नहीं बख्शा।
\“चुनाव नतीजे सुनामी हैं\“

नड्डा ने राज्य चुनावों में राजग की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक विशाल जनादेश है और चुनाव परिणाम बताते हैं कि यह सुनामी है। बिहार के लोगों ने मोदी के प्रति अटूट विश्वास और प्रेम व्यक्त किया है और उनके नेतृत्व में देश जो प्रगति कर रहा है, उस पर भी मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: बिहार का रण जीतने के बाद भी नीतीश के सामने ये सबसे बड़ी चुनौती, पीएम मोदी की भी पैनी नजर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470623