search

Nokha vidhan sabha Chunav Result: नोखा विधानसभा सीट से जेडीयू की जीत, दो बार एमएलए रही अनिता देवी की हार

deltin33 2025-11-15 03:40:14 views 901
  

Nokha vidhan sabha Chunav Result: यहां देखें पूरी जानकारी।  



डिजिटल डेस्क, नोखा: बिहार की नोखा विधानसभा सीट कराकाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली कॉनस्टुएंसी है। नोखा विधानसभा से साल 2020 में आरजेडी की अनीता देवी लगातार दूसरी बार विधायक बनी थीं। बता दें, बिहार विधानसभा के चुनाव कुल 243 सीटों पर संपन्न करवाए गए हैं। बिहार विधानसभा 2025 की नोखा विधानसभा से बार दो बार एमएलए रही अनीता देवी को जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नागेंद्र चंद्रवंशी ने कुल 24054 वोटों से हरा दिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इतने वोटों से जीते

नोखा विधानसभा में चुनाव 27वें राउंड में पूरे किए गए है। इस बार जनता दल यूनाइटेड पार्टी के नागेंद्र चंद्रवंशी ने दो बार एमएलए रही अनीता देवी को कुल 24054 वोटों से हरा दिया है। उन्हें नोखा विधानसभा से कुल 93193 वोट मिले हैं, जबकि अनिता देवी को कुल 69139 वोट मिले है।  

  
दो पार्टी के बीच कड़ी टक्कर

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नोखा विधानसभा से आरजेडी की उम्मीदवार अनीता देवी और जेडीयू के उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी के बीच कड़ा मुकाबला था। बता दें, पिछली बार भी इन दोनों के बीच मुकाबला था, जिसमें आरजेडी की अनीता देवी ने नागेंद्र चंद्रवंशी को कुल 17672 वोटों से हराया था।
11 उम्मीदवार लड़ रहे हैं, चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव में नोखा विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याक्षी खड़े हैं। इसके अलावा, इलेक्शन कमीशन की ओर से कुल 18 उम्मीदवारों को स्वीकृति दी गई थी। बता दें, नोखा विधानसभा का चुनाव दूसरे फेज में पूरा किया गया है।
रघुनाथ प्रसाद शाह पहले विधायक

साल 1951 में हुए पहले बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रघुनाथ प्रसाद शाह नोखा विधानसभा क्षेत्र में पहले विधायक बने थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471243